ऐसा क्या हुआ कि 12 घंटे के अंदर हुई पति-पत्नी की मौत? दोनों की एक साथ उठी अर्थी तो फफक-फफक कर रोए लोग

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Oct, 2025 04:38 PM

what happened that led to the deaths

झांसी: यूपी के झांसी से एक रुला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर 76 वर्षीय रामरतन गुप्ता अपनी 70 वर्षीय पत्नी रामदेवी गुप्ता के साथ रहते थे। दोनों की शादी को 50 साल हो चुके थे...

झांसी: यूपी के झांसी से एक रुला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर 76 वर्षीय रामरतन गुप्ता अपनी 70 वर्षीय पत्नी रामदेवी गुप्ता के साथ रहते थे। दोनों की शादी को 50 साल हो चुके थे। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत प्यार से रहते थे और जिंदगी का हर उतार-चढ़ाव एक साथ में पार किया। अंतिम समय में भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और एक साथ ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए। 

जानिए पूरा मामला 
झांसी जनपद में गरौठा थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रानगर का ये मामला है। यहां रामरतन गुप्ता और उनकी पत्नी रामदेवी रहते थे। दोनों के 3 बच्चे, अरविंद, धर्मेंद्र और उपेंद्र गुप्ता हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को रामदेवी की तबीयत खराब हो गई। कुछ ही देर बाद उनकी मौत  हो गई। उनकी मौत के बाद बच्चे और उनके पति रामरतन गुप्ता बहुत दुखी थे। रामदेवी का अंतिम संस्कार अगले दिन यानी रविवार को होना था। उनके पति उनके शव के पास ही बैठे रहे। शाम को अचानक उनकी भी तबीयत खराब हो गई और उन्होंने भी ये दुनिया छोड़ दी। वो अपनी पत्नी से इतना प्यार करते थे कि उनकी मौत का सदमा बर्दाशत ही नहीं कर पाए। 

एक साथ उठी अर्थी तो फफक-फफक कर रोए लोग
बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी की मौत 12 घंटे के अंदर ही हो गई। उन्होंने अंतिम समय में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। माता-पिता को एकसाथ खोकर उनके बच्चे भी बहुत दुखी है। दोनों पति-पत्नी की अर्थी घर से एक साथ निकली और दोनों का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। ये देखकर हर किसी की आखों में आसू आ गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!