UP: ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक को 8 घंटे तक पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Sep, 2021 05:29 PM

up youth tied to a tree and brutally beaten for 8 hours on charges of theft

उत्तर प्रदेश के  फर्रुखाबाद जिले में थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नया गनीपुर में एक युवक चामिश खां को ग्रामीणों ने जंजीर से पेड़ में बांधकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार करीब 8 घंटे तक युवक को जंजीरों से...

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के  फर्रुखाबाद जिले में थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नया गनीपुर में एक युवक चामिश खां को ग्रामीणों ने जंजीर से पेड़ में बांधकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार करीब 8 घंटे तक युवक को जंजीरों से पेड़ में बांधकर रखा गया था। कुछ ग्रामीणों के समझाने के बाद युवक को पुलिस को सौंपा गया। ग्रामीणों ने युवक पर आरोप लगाया कि जमालुद्दीन के बंद पड़े घर में सोलर पैनल और स्टेबलाइजर चुराने का प्रयास कर रहा था।

चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा
ग्रामीणों का आरोप है कि रात में लगभग 4 बजे जमालुद्दीन के बंद पड़े घर में चामिश दीवार फांद कर अंदर घुस गया। वह बरामदे में रखा स्टेबलाइजर और छत पर रखे सोलर पैनल को निकालने का प्रयास करने लगा। अंधेरा होने पर उसने लाइट जलाने के लिए दीवार पर लगे बिजली के बोर्ड की बटन दबाया लेकिन गलत बटन दब जाने से समर सेविल चालू हो गया। बंद घर से पानी बहने की आवाज को सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ और वह जब टार्च जलाकर मकान के अंदर झांक कर देखें तो चामिश सोलर पैनल व स्टेबलाइजर हाथ में पकड़े घर में खड़ा था।

पैरों में जंजीर डालकर पेड़ से बांधा, फिर बेरहमी से पीटा
इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे बाहर निकाला और पैरों में जंजीर डालकर पेड़ से बांध दिया फिर पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब 8 घंटे बाद यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चामिश को बंधन मुक्त कराया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस की मानें तो गृह स्वामी ने थाने आकर उसके घर से किसी भी वस्तु के चोरी न होने की जानकारी दी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद हिरासत में लिए गए युवक काो शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!