वर्दीधारी ही बना रहे सड़क को सर्कस! थाने के सामने किया स्टंट शो, उड़ाई गई नियमों की धज्जियां

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 May, 2025 12:28 PM

uniformed people are turning the road into a circus

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पुलिसकर्मी ही यातायात निमयों की धज्जियां उड़ा रहा है। सिपाही बिना हेलमेट पहने, बिना सुरक्षा उपायों के बुलेट चला रहा...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पुलिसकर्मी ही यातायात निमयों की धज्जियां उड़ा रहा है। सिपाही बिना हेलमेट पहने, बिना सुरक्षा उपायों के बुलेट चला रहा है और चलती बाइक पर स्टंट कर रहा है। वो सरेआस यातायात निमयों की धज्जियां उड़ा रहा है। लोगों ने उसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी है। 

थाने के सामने किया ‘स्टंट शो’
बता दें कि ये मामला बीते कल यानी रविवार का है। सुबह 7:30 बजे कैंट थाने के ठीक सामने से एक सिपाही बुलेट पर खतरनाक स्टंट करता हुआ निकला। सिपाही ने हेलमेट नहीं पहना था और बिना पकड़े बाइक चला रहा था। हाथ हवा में फैलाकर सिपाही कई सेकेंड तक बैलेंस बनाता रहा। ये स्टंट उसने थाने का सामने किया। 

लोग हुए हैरान 
सिपाही की इस स्टंट शो को देखकर राहगीर भी हैरान हो गए। उन्होंने देखा कि उसने पुलिस की वर्दी पहनी है, फिर भी यातायात निमयों पर ध्यान नहीं दिया। कुछ लोग ये भी समझ रहे थे कि वो वर्दी पहनकर रील बना रहा है। इस फोटो और घटना की जानकारी एसपी सिटी को दी गई है। अब इस मामले में आगे की जांच की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!