'साहब, वो बड़े अफसर ने मेरी पत्नी को....', रो-रोकर पति ने CM Yogi को लिखी ऐसी चिट्ठी, सुन DM के भी छूटे पसीने, पूरा मामला उड़ा देगा होश

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jun, 2025 01:02 PM

the woman constable s husband wrote a letter to cm yogi

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के आबकारी विभाग की महिला सिपाही के पति ने 19 जून एक बड़े अफसर पर आरोप लगाते हुए सीएम योगी को पत्र लिखा है......

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के आबकारी विभाग की महिला सिपाही के पति ने 19 जून एक बड़े अफसर पर आरोप लगाते हुए सीएम योगी को पत्र लिखा है। महिला सिपाही के पति का कहना है कि विभाग के एक बड़े अधिकारी ने उसकी पत्नी को वश में कर लिया है। उसका परिवार टूटने की कगार पर है। 

डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश 
बताया जा रहा है कि महिला सिपाही प्रयागराज के आबकारी मुख्यालय में काम करती है। जैसे ही इस सनसनीखेज मामले का पता डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को चला उनके पसीने छूट गए। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को दे दिए। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
इस पत्र में उसका दुख साफ साफ छलक रहा था। महिला सिपाही के पति ने लिखा कि  आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पद और पैसों का लालच देकर उसकी पत्नी को प्रभावित किया है। अब दोनों के बीच अनैतिक संबंध हैं। पत्र में परिवार के टूटने की बात भी कही गई। पति ने पत्र में बताया कि दोनों के बीच के गलत संबंधों के बारे में विभाग के सभी लोगों को पता है। जब उसने इस मामले की शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से करने की कोशिश की, तो उसे किसी से मिलने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी अधिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे उसके पूरे परिवार में डर का माहौल है।

पति ने रखी यह मांग
इस पत्र में यह भी बताया गया कि यदि पति की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आबकारी मुख्यालय के गेट पर आत्महत्या कर लेगा। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने दोनों की पोस्टिंग को 500 किलोमीटर दूर अलग-अलग जिलों में करने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!