AC कोच में सवार मैडम गईं टॉयलेट, काफी देर तक बंद रहा गेट, शक होने पर खटखटाया; खुलते ही अंदर का सीन देख निकली चीख, दौड़े-दौड़े पहुंचे यात्री और टीटी....

Edited By Purnima Singh,Updated: 12 Jun, 2025 05:17 PM

the toilet gate of the ac coach was closed

उत्तर प्रदेश के आगरा डिवीजन में रेलवे बगैर टिकट यात्रा करने और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी के चलते रुंधी स्‍टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों में जांच हो रही थी......

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा डिवीजन में रेलवे बगैर टिकट यात्रा करने और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी के चलते रुंधी स्‍टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों में जांच हो रही थी। इसी दौरान एक एसी कोच का टॉयलेट काफी देर से लॉक था। एक महिला को अंदर जाना था। काफी देर तक जब गेट नहीं खुला तो उसने खटखटाया। 

टायलेट से निकला धूम्रपान करता आदमी 
थोड़ी देर बाद टायलेट के अंदर से धुंआ निकलता दिखाई दिया। महिला को लगा कि गर्मी की वजह से टायलेट में आग लग गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर यात्री पहुंचे तो गेट खुला और टायलेट के अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। अंदर से निकले यात्री ने बताया कि उसने स्‍मोक किया है, इसलिए धुंआ निकल रहा है।  इसी दौरान टीटी भी वहां पहुंच गया और उसने यात्री पर कार्रवाई कर दी। 

भारतीय रेलवे ने यात्रियों से की विषेश अपील 
भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि वो उचित यात्रा टिकट लेकर तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें। साथ ही रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं। आगरा डिवीजन में बिना टिकट यात्रा करने वालों की रोकथाम के लिए 11 जून को रुंधी स्टेशन पर अभियान चलाया गया। 

कुल 161 यात्रियों से वसूला गया 46 हजार का जुर्माना 
यहां से गुजरने वाली गाड़ी सं.- 64905, 64903, 14211, 11841, 12925, 12280,12648 और 11906 पर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 148 से 42975 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 3 से 1650 रुपये और 10 गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले यात्रियों से 1800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!