रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी करने वाले की पुलिस से मुठभेड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Mar, 2026 07:39 PM

the thief of a truck full of lpg cylinders was involved in an encounter with the

जिले में होली के दौरान करीब 500 रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी किये जाने के मामले में सीपरी बाजार क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी किए गए सिलेंडर बरामद कर लिये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झांसी: जिले में होली के दौरान करीब 500 रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी किये जाने के मामले में सीपरी बाजार क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी किए गए सिलेंडर बरामद कर लिये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भारत गैस के भरे 524 सिलेंडरों को लेकर फरार हुए थे आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जीटीएस मूर्ति ने बुधवार को बताया कि सीपरी बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो के एक ट्रक का चालक राजकुमार भारत गैस के भरे 524 सिलेंडरों से लदा अपना ट्रक डिपो के बाहर खड़ा कर होली मनाने अपने घर चला गया था। उन्होंने बताया कि अगले दिन वापस आने पर चालक को अपना ट्रक नहीं मिला जिसके बाद ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। 

ट्रक में लगा जीपीएस को भी आरोपियों ने तोड़कर फेंका
मूर्ति ने बताया कि अगले दिन ही चोरी हुआ ट्रक बड़ागांव थानाक्षेत्र में एक ढाबे के पास खड़ा पाया गया लेकिन उसके अंदर एक भी सिलेंडर नहीं था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चोरों ने ट्रक में लगा जीपीएस उपकरण भी तोड़कर फेंक दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस की कई टीम में गठित करके गायब गैस सिलेंडरों की तलाश की जा रही थी।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार 
उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक सूचना के आधार पर ग्वालियर मार्ग स्थित एक गैस गोदाम के निकट मुठभेड के दौरान पुलिस ने प्रेमनगर के जावेद, सुमित एवं ऋतिक तथा समथर के आमिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर समथर के ही शुभंकर, अभिषेक एवं सुरेंद्र को भी गैस सिलेंडर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया।

524 रसोई गैस सिलेंडर बरामद
मूर्ति ने बताया कि गैस प्लांट में काफी पहले से ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहे जावेद एवं ऋतिक ने मिलकर सिलेंडर चोरी कर धन कमाने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने इसके लिए समथर स्थित शिव गैस एजेंसी को अपनी योजना में शामिल किया और गैस एजेंसी से 13 लाख रुपए में सौदा कर लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस द्वारा शिव गैस एजेंसी पर छापा मार कर वहां से 389 भरे हुए एवं 135 खाली समेत चोरी हुए 524 रसोई गैस सिलेंडर बरामद कर लिये। 

1 लाख 10 हजार रुपए नकद बरामद
उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपियों के पास से 11 लाख 10 हजार रुपए नकद बरामद किये। पुलिस के अनुसार कुछ गैस सिलेंडरों को कथित रूप से बेचने से मिले 83 हजार 820 रुपए भी बरामद किये गये हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों एवं ट्रक मालिक के बीच 60-70 हजार रुपए के लेन-देन संबंधी विवाद भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेजा गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!