LPG की किल्लत के बीच 18 लाख के सिलेंडर चोरी, योगी कैबिनेट में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Mar, 2026 08:32 PM

cylinders worth 1 8 million stolen amid lpg shortage read 10 big news stories

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर विचार किया गया, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

1- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 31 प्रस्तावों पर चर्चा, 30 को मंजूरी; ‘मुख्यमंत्री परिवहन योजना 2026’ पास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर विचार किया गया, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। 

2- LPG की किल्लत के बीच यूपी में बड़ा कांड! 18 लाख के सिलेंडर चोरी, हाईवे किनारे खाली मिला ट्रक
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ी हुई है। इसी बीच झांसी से रसोई गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक की चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। 

3- UP Electricity News: गर्मी से पहले बिजली खपत में उछाल, उत्तर प्रदेश में बन सकता है नया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में गर्मी के मौसम में बिजली की पीक डिमांड के नए रिकॉडर् बनने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश में मार्च महीने में ही 22 हजार मेगावाट पीक डिमांड एक-दो दिन में दर्ज होने की संभावना है।

4- सड़क किनारे खड़ी कार में मिले ड्राइवर और प्लंबर के शव, हत्या या हादसा के बीच उलझी पुलिस
नई दिल्ली में एक कार के अंदर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला आईएनए थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

5- हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए...' रिश्वत मांगने के आरोप में CDO निलंबित, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तैनात मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नागेंद्र नारायण मिश्रा को कथित भ्रष्टाचार के मामले में शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। 

6- UP में OLA-Uber और Rapido के लिए आया नया नियम, करना होगा ये काम तभी चलेगी कैब, सेवाओं पर सख्त नियम लागू
 उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब Ola Cabs, Uber समेत सभी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों को राज्य में संचालन से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। 

7- GPS तोड़ा, ट्रक छोड़ा और 524 सिलेंडर लेकर हुए फरार, LPG की किल्लत बीच चोरों की चालाकी देख हैरान रह गई पुलिस
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

8- सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार को शर्म नहीं- सपा सांसद ने सरकार पर बोला हमला
गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने गैस सिलेंडर की बढती कीमतों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

9- पूर्व पार्षद के बेटे का मौसी से था अफेयर, मोहल्ले में हो रही थी बदनामी, गुस्साए भतीजों ने जो किया.... जानकर कांप जाएगी रूह
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में 7 मार्च को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी बदले की भावना और सामाजिक बदनामी के चलते एक युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। 

10- कड़ी शर्तों के साथ गो-जनजागरण कार्यक्रम को मिली अनुमति, शंकराचार्य बोले- क्या हम वहां शोक सभा करने जा रहे हैं...
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11 मार्च से प्रस्तावित गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान के कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति दे दी है। कार्यक्रम स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!