खाड़ी देशों में युद्ध का असर: नोएडा में गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ी, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Mar, 2026 03:00 PM

noida news uttar pradesh hindi news gas cylinders customers outside agencies

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई इलाकों में किल्लत बढ़ गई है। स्थिति यह है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग...

नोएडा: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई इलाकों में किल्लत बढ़ गई है। स्थिति यह है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं और लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़
नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-54 स्थित गैस एजेंसियों के बाहर बुधवार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। जैसे ही सिलेंडर की कमी की खबर फैली, लोग समय से पहले ही एजेंसियों पर पहुंचने लगे। कई उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कुछ जगहों पर इतनी भीड़ हो गई कि एजेंसी के बाहर अव्यवस्था जैसी स्थिति बनती दिखाई दी। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सप्लाई कम होने से सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल
पुलिसकर्मी एजेंसी के बाहर निगरानी करते हुए भीड़ को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवा रहे हैं, ताकि किसी तरह की धक्का-मुक्की या अफरातफरी की स्थिति न बने। पुलिस का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी। गैस एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सिलेंडरों की सप्लाई सामान्य नहीं आ रही है, जिसकी वजह से स्टॉक सीमित हो गया है। सप्लाई कम होने के कारण सभी उपभोक्ताओं को तुरंत सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है और लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है
गैस लेने पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें डर है कि यदि समय पर सिलेंडर नहीं मिला तो घरों में खाना बनाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए लोग पहले से ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि यह स्थिति अस्थायी है और सप्लाई लाइन सामान्य होते ही सिलेंडरों की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी।

 प्रशासन की उपभोक्ताओं से अपील घबराए नहीं मिलेगी गैंस 
उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराने या एक साथ एजेंसियों पर भीड़ न लगाने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि शहर में गैस वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को किसी तरह की बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!