प्राइवेट पार्ट काटने वाले छात्र का फिर छलका दर्द; कहा- पछतावा हो रहा है, लेकिन मैं लड़की...

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Sep, 2025 03:52 PM

the pain of the student who cut his private part

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में UPSC की तैयारी कर रहे एक 17 वर्षीय छात्र ने खुद को लड़की बनाने की चाहत में अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। ऐसा खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने गूगल और यू-ट्यूब पर सर्च...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में UPSC की तैयारी कर रहे एक 17 वर्षीय छात्र ने खुद को लड़की बनाने की चाहत में अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। ऐसा खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने गूगल और यू-ट्यूब पर सर्च कर जानकारी ली। एक निजी चिकित्सक से भी मिला और जानकारी ली। इसके बाद उसने ये कदम उठाया। उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन, अब उसे यही लगता है कि वो एक लड़की है। 

'मेरी आवाज भी लड़कियों जैसी है...'
खुद का निजी अंग काटने वाले लड़के को अब पछतावा हो रहा है, लेकिन अभी भी उसे लग रहा है कि वो एक लड़की है। उसकी आवाज भी लड़कियों जैसी ही है।ऐसा कदम उठाने से पहले उसने प्रयागराज में कटरा के एक निजी चिकित्सक से जानकारी ली। उसने चिकित्सक को बताया कि वो एक लड़की की तरह फील करता है। उसे लड़कों में कोई दिलचसपी नहीं है। वो शरीर से लड़का है, लेकिन वो लड़की बनना चाहता है। इस पर डॉक्टर ने कहा कि तुम्हें इसके लिए सबसे पहले अपना निजी अंग काटना होगा। पूरा तरीका भी समझाया कि घर पर ही ये सब कैसे कर सकते हैं। छात्र भी डॉक्टर की बातों में आ गया। 

सर्जिकल ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट
डॉक्टर की बातों में आकर छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, सर्जिकल ब्लेड, रुई और बाकी सामान खरीदा। इसके बाद उसने अकेले कमरे में बैठकर खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया। इससे कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया। फिर अपने ही हाथों से निजी अंग काट दिया और मरहम पट्टी कर ली. करीब छह घंटे बाद एनेस्थीसिया का असर कम होने पर वह दर्द से तड़प उठा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया।    

गूगल और यू-ट्यूब पर करता था ये सर्च 
छात्र अमेठी का रहने वाला है। इन दिनों प्रयागराज सिविल लाइंस एरिया में किराये का कमरा लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता किसान है और वो माता पिता की इकलौती संतान है। उसके माता-पिता ने बड़ी उम्मीदों के साथ उसे ग्रेजुएशन के साथ यूपीएससी की तैयारी करने के लिए भेजा था। लेकिन वो तो कुछ और ही सोचता था। वो अक्सर गूगल और यू-ट्यूब पर लड़की बनने के तरीके सर्च करता रहता था और लड़के से लड़की बनना चाहता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!