न्याय की जिससे थी उम्मीद उसी ने लूटी इज्ज्त! वकील ने महिला से किया दुष्कर्म, ... शिकायत पर हुआ बड़ा एक्शन

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Nov, 2025 03:25 PM

the one who expected justice robbed her of her dignity

Crime News जिले में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एक महिला ने गत सात नवंबर को एकता थाने में दी गई तहरीर में कहा था कि उसका बलात्कार का एक मामला अदालत में चल रहा था।

 Crime News: जिले में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एक महिला ने गत सात नवंबर को एकता थाने में दी गई तहरीर में कहा था कि उसका बलात्कार का एक मामला अदालत में चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में होटल के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की है। 

पीड़िता के अनुसार, आरोपी पक्ष के वकील जितेंद्र ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करने का प्रस्ताव रखा था जिस पर रजामंदी भी बन गई थी। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि विगत छह नवंबर को जितेंद्र ने उसे समझौते के लिए बुलाया, अपनी कार में बैठा कर धोखे से शराब पिलाई और एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी वकील को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!