'सरकार अहंकार में संविधान भूल गई'-  उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी की बढ़ा दी टेंशन

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Nov, 2024 02:15 PM

the government forgot the constitution in its arrogance akhilesh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार में कैश निकालने के दौरान जन्मे बच्चे का आज समाजवादी पार्टी ने जन्मदिन मनाया। सपा ने कार्यकताओं ने बच्चे को उपहार दिया। अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर योगी सरकार...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार में कैश निकालने के दौरान जन्मे बच्चे का आज समाजवादी पार्टी ने जन्मदिन मनाया। सपा ने कार्यकताओं ने बच्चे को उपहार दिया। अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी दुनिया के आर्थिक इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बना। नोटबंदी को लेकर किये वादे आज तक सरकार पुरा नहीं कर पाई है पिछले 8 वर्षो में सबको अपना शिकार बनाया है। नोटबंदी से हर वर्ग को क्षति पहुंची है। यह जन्मदिन हमसे ज्यादा भाजपा के लोगों को मानना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों को याद करना चाहिए की नोटबंदी के दौरान बैंक में खजांची का जन्म हुआ था  एनकाउंटर सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उनका अब काउंटडाउन शुरु हो गया  है। जिन्होंने खुद के ऊपर सच्चे मुकदमे हटवाएं हो और दूसरे लोगों पर झूठे मुकदमे लगवा रहे है अब उनकी अब भाषा बदल गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के लोग संतो में झगड़ा करवा रहे हैं जिस तरह की भाषा इस्तेमाल हो रही है उनकी योग्यता की जांच करवानी होगी। उन्होंने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि योगी वस्त्र से नहीं भाषा से पहचाना जाता है। जितना बड़ा ज्ञानी वह उतना ही चुप रहता है मृदभाषि अब कटुभाषी बन गए हैं। जिनको सरकार चलाना चाहिए वह बुलडोजर चला रहे हैं। देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर बुलडोजर एक्शन को लेकर जुर्माना लगाया है सरकार अहंकार में संविधान भूल गई है। उपचुनाव जनता इसका जवाब देगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!