रील में दिखाना चाहती थी फांसी का सीन; शूट करते महिला का कसा गला, तड़प-तड़पकर निकली जान

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Feb, 2026 03:14 PM

the film wanted to depict a hanging scene the woman s throat

बांदा: बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। दरअसल, वो महिला रील बनाने की शौकीन थी। रील बनाने के चक्कर में ही अपनी जान गवा बैठी...

बांदा: बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। दरअसल, वो महिला रील बनाने की शौकीन थी। रील बनाने के चक्कर में ही अपनी जान गवा बैठी। महिला फांसी का दृश्य दिखाने के लिए रील बना रही थी। वो सीन शूट कर रही थी कि तभी उसका गला फंदे में फंस गया।वो खुद को फंदे से निकाल न सकी और चार साल की बच्ची के सामने उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।  

जानिए पूरा मामला 
मामला बबेरू कस्बा के करुइहा पुरवा का है। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है। बबेरू कस्बे के करुइहा पुरवा मोहल्ले में मोहिनी (27) की फंदे से लटककर मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सिंह ने कहा, ''प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने एक रील के लिए फांसी का दृश्य दोहराने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान वह बेहोश हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'' 

बच्ची ने रिकॉर्ड किया वीडियो 
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि वह 'गूगल' और 'फेसबुक' में बार बार फंदा लगाने के तरीके खोज रही थी। घटना के समय मौके पर मौजूद महिला की चार साल की बेटी ने भी यही बात बताई। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसे इसका वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा था। मोहिनी के पति ने अपनी बेटी के बयान की पुष्टि करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने बेटी को मोबाइल देकर वीडियो बनाने के लिए कह दिया और वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी का रील बनाने लगी। अधिकारी ने बताया कि मोहिनी के बेहोश होने पर बच्ची रोने लगी जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!