'मैं अब जीना नहीं चाहती...' युवती ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- 'महादेव, मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है?

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Feb, 2026 12:11 PM

i don t want to live anymore   the girl committed suicide

नोएडा: उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन ईकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव स्थित ट्विंस बिल्डिंग में गत रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई...

नोएडा: उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन ईकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव स्थित ट्विंस बिल्डिंग में गत रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय युवती ने इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया। 

कौन थी युवती? 
घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों एवं फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है। पुलिस द्वारा शनिवार को जानकारी दी गई, की इकोटेक तृतीय थाना पुलिस जांच पड़ताल में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय बरखा, पुत्री सुरंजेय सिंह, जौनपुर निवासी ग्राम खोजी, थाना केराकत, के रूप में हुई है। बीते शुक्रवार की रात को युवती द्वारा ट्विंस बिल्डिंग जलपुरा की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने की सूचना थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस को प्राप्त हुई। मृतका के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। 

सुसाइड नोट भी मिला
जांच के दौरान पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने जीवन से निराशा व्यक्त करते हुए लिखा है- महादेव मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है? मैं अब जीना नहीं चाहती। उसने इस घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। युवती मानसिक तनाव से जूझ रही थी। वह मेकअप आर्टिस्ट बनने का सपना देखती थी। वहीं, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!