नाबालिग को दी तालिबानी सजा; खंभे से बांधा, फिर की जमकर पिटाई...प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च; पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Jun, 2025 12:45 PM

taliban punishment given to a minor tied to a pole

आगरा: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर चोरी के शक में एक नाबालिग को तालीबानी सजा दी गई है। आरोपियों ने पहले उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और फिर जमकर पीटा...

आगरा: यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर चोरी के शक में एक नाबालिग को तालीबानी सजा दी गई है। आरोपियों ने पहले उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और फिर जमकर पीटा। उन्होंने किशोर को टायल्स, बेल्ट और डंडों से पीटा। इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी।

जानिए पूरा मामला 
यह पूरा मामला जगदीशपुरा के बोदला क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर साइकिल चोरी के शक में एक किशोर को बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। किशोर को जमकर पीटा गया और फिर उसका जुर्म मनवाने के लिए उसके नाजुक अंग में मिर्ची डाल दी। आरोपियों ने पुलिस को भी खुद ही बुला लिया। लेकिन, पुलिस किशोर को ही थाने ले गई और मारपीट करने के मामले में आरोपियों को सजा नहीं दी। 

परिजनों द्वारा बनाया गया वीडियो कराया डिलीट 
पीड़ित ने बताया कि वह क्षेत्र में एक दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा है। शनिवार को करीब पांच बजे उसे उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया और सामने खड़ी साइकिल पर बैठने लगा। इसी दौरान पड़ोसियों ने साइकिल चोरी करने के शक में उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने खंभे से बांधकर पीटा और फिर नाजुक अंग में मिर्ची डाल दी। उसने कहा कि वो अपने बेगुनाह होने की गुहार लगा रहा था, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनीं। पुलिस भी उसे ही पकड़कर ले गई। आरोप है कि पुलिस ने किशोर के परिवार वालों के द्वारा बनाई गई वीडियो भी डिलीट करवाई और धमकी देकर घर भेज दिया। 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर प्रसारित 
रविवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वहीं, इस मामले में एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस को किशोर के साइकिल चोरी का प्रयास करने की जानकारी मिली थी। नाबालिग होने की वजह से उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और उसकी पिटाई करने और बंधक बनाकर यातनाएं देने के मामले में जांच चल रही है। पुलिसकर्मियों की भी अगर कोई गलती हुई तो उन पर भी कार्रवाई होगी। फिलहाल, जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!