Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Sep, 2025 01:55 PM

UP News: यूपी के आगराा के रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति को पुलिस ने महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपी...
UP News: यूपी के आगराा के रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति को पुलिस ने महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने 74 से भी ज्यादा महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाया है। उसने जिस कैमरे से ये वीडियो बनाए वो लाइटर के आकार का एक जासूसी कैमरा है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने वो कैमरा भी बरामद किया है।
महिला की शिकायत पर की कार्रवाई
बता दें कि पकड़ा गया आरोपी मोहित प्रियदर्शी दिल्ली के एक निजी एयरलाइंस में एक पायलट है। उसकी उम्र 31 साल है। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के किशनगढ़ थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने की। महिला ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त 2025 को रात करीब 10:20 बजे वह किशनगढ़ गांव के शनि बाजार में थी। तभी उसने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति लाइटर जैसी दिखने वाली डिवाइस से उसका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
निजी संतुष्टि के लिए बनाता था वीडियो
पुलिस ने जांच कर आरोपी मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास लाइटर जैसा दिखने वाला कैमरा भी बरामद किया। फिर उसके मोबाइल की जांच की जिसमें 74 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए। आरोपी आगरा के सिविल लाइंस का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वो अविवाहित है। उसने स्वीकार किया कि वह अपनी निजी संतुष्टि के लिए ऐसे वीडियो बनाता था।