मुरादाबाद में सपा ने लहराया जीत का परचम, रुचि वीरा ने दर्ज की बड़ी जीत

Edited By Harman Kaur,Updated: 04 Jun, 2024 07:30 PM

sp registers victory in moradabad

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा ने जीत हासिल की है.......

Moradabad Lok Sabha Result: उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा ने जीत हासिल की है। अभी तक उन्हें 637363 वोट मिले हैं। वहीं, दिवंगत भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को 531601 वोट मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी को 92313 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराया है। 

बता दें कि भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में पहली बार मुरादाबाद सीट पर कमल खिलाने वाले कुंवर सर्वेश सिंह को 2024 के लोकसभा चुनाव में भरोसा जताया है। हालांकि मतदान के कुछ दिन बाद कुंवर सर्वेश का बीमारी के चलते निधन हो गया था। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से सपा ने रुचि वीरा को मैदान में उतारा था।

ये भी पढ़ें.....
आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव चुनाव जीते, अब तक यूपी की 11 सीटों पर चुनाव आयोग ने नीतीजे किए घोषित

 उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू हुई। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!