सपा नेता ने कमरे में युवती को गोद में बिठाया...फिर की अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया अरेस्ट

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Jun, 2025 11:29 AM

sp leader made the girl sit on his lap in the room

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में सपा नेता को एक महिला के साथ अशोभनीय हरकतें...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में सपा नेता को एक महिला के साथ अशोभनीय हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। 

सपा नेता ने कमरे में युवती को गोद में बिठाया...
यह वीडियो प्रयागराज के मेजा तहसील के लोहारी गांव के रहने वाले सपा नेता रामसागर यादव उर्फ मुखिया यादव का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवती शराब की बोतल हाथ में लिए हुए है और वह नेता की गोद में बैठी नजर आ रही है। दोनों एक कमरे के अंदर बिस्तर पर बैठे हैं और वीडियो में उनकी अशोभनीय हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में दिख रही महिलाओं की तलाश जारी 
वीडियो वायरल होने के मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी सपा नेता रामसागर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जमानती धाराएं होने के चलते उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। इससे पहले मेजा पुलिस ने आईटी एक्ट व सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहीं दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने गंभीरता से लिया मामला 
इस मामले में रिपोर्ट अनिल कुमार पांडेय चौकी प्रभारी सिरसा ने लिखवाई थी। उन्होंने दी गई तहरीर में बताया कि एक जून को एक एक्स हैंडल से महिला के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ। तहरीर के बाद जांच की गई तो ये वीडियो रामसागर यादव उर्फ मुखिया निवासी लोहरी उपरोड़ा सिरसा का पाया गया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!