मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का विवादित बयान, कहा- 'Sonia Gandhi इटालियन है, हर अंतिम अंग्रेज को करेंगे देश से बाहर'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jan, 2023 03:36 PM

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने बड़ा विवादित बयान (Disputed Statement) दिया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इटालियन है। वह इस देश के नाम पर धब्बा हैं और हमारा कर्तव्य है...

लखनऊ(अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने बड़ा विवादित बयान (Disputed Statement) दिया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इटालियन है। वह इस देश के नाम पर धब्बा हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम हर अंतिम अंग्रेज को इस देश से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस (Congress) की सरकार बनी थी तब से यह बाहरी महिला इस देश की प्रधानमंत्री (Prime Minister) बनना चाहती है। लेकिन धन्यवाद देना चाहूंगा उस समय के नेतृत्व को जिन्होंने यह कहा कि किसी बाहरी को इस देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: UP Police की बड़ी सफलता: 5 ड्रग्स तस्करों को दबोचा, सवा करोड़ रुपए से अधिक कीमत के मादक पदार्थ बरामद

अब रायबरेली से भी कांग्रेस का पत्ता होगा साफ: दिनेश प्रताप सिंह
उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली की जनता ने इनको नकार दिया है। जीतने के बाद आज तक कभी वहां के लोगों के बीच नहीं गई तो यह बाहरी नहीं तो और क्या हैं? उन्होंने आगे कहा कि अमेठी के बाद अब रायबरेली से भी कांग्रेस का पत्ता साफ होगा और 2024 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं होगी। दरअसल राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ में उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए किसान मेले का उद्घाटन किया। जिसमें उन्होंने हाईटेक खेती करने वाले दर्जनभर से अधिक किसानों को सम्मानित किया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: कड़कड़ाती ठंड में 'कलयुगी' बेटे ने बूढ़ी मां को घर से निकाल लगाया ताला, फिर आगरा Police Commissioner ने किया ऐसा काम

देश के पुजारियों ने ही इस देश को बनाया है: दिनेश प्रताप सिंह
आपको बता दें कि पुजारी और तपस्वी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि देश के पुजारियों ने ही इस देश को बनाया है। इन बाहरी लोगों को यहां के संस्कार के बारे में कुछ नहीं पता। 50 साल की उम्र हो गई है, बहन के गाल पर चुम्मी लेते हैं। जिससे प्रियंका गांधी भी असहज महसूस करती हैं। ऐसा व्यक्ति क्या इस देश की संस्कृति के बारे में बताएगा, इन लोगों को शर्म आना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!