देश की छवि को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं: मायावती

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Feb, 2026 03:51 PM

it is not right to damage the image

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है...

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस घटना को 'अति-अशोभनीय व निन्दनीय' करार देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में इस प्रकार का आचरण देश की गरिमा और छवि को प्रभावित करता है। 

'अर्धनग्न होकर विरोध प्रकट करना गंभीर चिंता का विषय'
अपने आधिकारिक बयान में मायावती ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित इस समिट में देश और विदेश के कई प्रमुख लोग आमंत्रित थे और यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे में कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा अर्धनग्न होकर विरोध प्रकट करना गंभीर चिंता का विषय है। 

मायावती ने  की अपील   
मायावती ने कहा कि जिन लोगों ने यह प्रदर्शन किया, उनमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का न होता तो बात अलग हो सकती थी, लेकिन वैश्विक मंच पर इस तरह की घटनाएं देश की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मायावती ने सभी राजनीतिक दलों और युवाओं से अपील की कि विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसका तरीका मर्यादित और जिम्मेदार होना चाहिए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!