Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Sep, 2025 04:21 PM

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना शाहगंज में मंगलवार को धर्मांतरण गिरोह को पकड़ा था। ये गिरोह लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था और धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया जानकर आपका दिल दहला....
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना शाहगंज में मंगलवार को धर्मांतरण गिरोह को पकड़ा था। ये गिरोह लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था और धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया जानकर आपका दिल दहला जाएगा। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के बाद कई खुलासे किए है। मुख्य आरोपी को राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है।
धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को तैयार करता था गिरोह
पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये गिरोह केदार नगर स्थित एक घर में चल रहा था। आरोप है कि ये गिरोह लोगों को बीमारियां और कष्ट दूर करने के बहाने बुलाता था और फिर उनका ब्रेनवॉश करते थे और धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार करते थे। जब लोग तैयार हो जाते थे, तब वो आगे की प्रक्रिया शुरू करते थे।
कंपा देगी धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया
लोगों को तैयार करने के बाद गिरोह के लोग धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करते थे। लोगों को हिंदू से ईसाई बनाया जाता था। हिंदू से ईसाई बनने वालों को कभी भी कलावा नहीं पहनने दिया जाता था। तिलक भी नहीं लगाने देते थे। हर सभा में कलावा काटने और तिलक मिटाने की बात कहते थे। धर्म परिवर्तन करने वालों को मूर्ति पूजा करने से मना किया जाता। फिर कीर्तन सभा में मांस खिलाया जाता था और खून पिलाया जाता था। जो लोग ऐसा कर लेते थे, वह ईसाई बन जाते। हालांकि इसके लिए उन्हें किसी तरह का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाता था। कई बार लोगों के कष्ट दूर करने के नाम पर रकम भी ली जाती थी। इससे जो फायदा होता था, उसे आरोपी आपस में बांट लिया करते थे।