शर्मनाक! जीजा ने की साली से ऐसी करतूत, जानकर आ जाएगी घिन

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Nov, 2025 11:10 AM

shameful brother in law did such a thing

फतेहाबाद: थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी साली का अपहरण कर उसे दो लाख रुपये में बेचने का आरोप है...

फतेहाबाद: थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी साली का अपहरण कर उसे दो लाख रुपये में बेचने का आरोप है। महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।  

अब जानिए पूरा मामला 
नागपुर के थाना कपिल नगर के उपनिरीक्षक अविनाश संभाराव खटके ने बताया कि मई 2025 में आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साली का अपहरण किया था। बाद में उसे राजस्थान में दो लाख रुपये में बेच दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच की। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को जेल भेज चुकी है।

मामले में वांछित चल रहा था आरोपी
पुलिस आरोपी जीजा की तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। निबोहरा थाना प्रभारी जय नारायण सिंह ने बताया कि नागपुर पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!