शर्मनाक! एयरफोर्स के जवान को पुलिसवालों ने रोका, फिर की जमकर पिटाई...फट गया कान का पर्दा

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Feb, 2026 12:25 PM

shameful police stopped an air force soldier then brutally beat him

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर घाटमपुर में भारतीय वायुसेना के एक जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई...

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर घाटमपुर में भारतीय वायुसेना के एक जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि पिटाई के दौरान जवान के कान का पर्दा फट गया। वह पिछले तीन दिनों से एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती है।

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव की रहने वाली रेखा सचान ने डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नितीश सचान भारतीय वायुसेना में तैनात है। 19 फरवरी को वह नौरंगा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात करीब 11:30 बजे वह मूसानगर रोड स्थित एक गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उससे अभद्र व्यवहार किया और बिना किसी स्पष्ट कारण के पूछताछ करने लगे।

हवालात में मारपीट का आरोप
बताया गया कि जब जवान ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया तो उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो एक दरोगा ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले गया। आरोप है कि थाने में उसे हवालात में बंद कर दिया और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। पिटाई के दौरान उसके बाएं कान में गंभीर चोट आई और कान का पर्दा फट गया। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

जांच के आदेश
आरोप है कि पुलिस ने उसे तुरंत कानपुर नहीं भेजा और शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे खुद कानपुर के एयरफोर्स अस्पताल ले गए, जहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दिए गए। डीसीपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!