फिल्म सिटी के लिए राजू ने दी CM योगी को बधाई, कहा- यही वो वक्त है हम बॉलीवुड को UP में ले आएं

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 Sep, 2020 04:54 PM

raju srivastav congratulated cm yogi for film city

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा पर अभिनेत्री कंगना रानावत, भजन गायक अनूप जलोटा के बाद हास्य कलाकार...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा पर अभिनेत्री कंगना रानावत, भजन गायक अनूप जलोटा के बाद हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने योगी आदित्यनाथ को नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा में फ़िल्म सिटी के ऐलान को लेकर तारीफ की है इसके साथ ही बधाई दी है।

राजू श्रीवास्त ने कहा कि मैं सीएम योगी की ऐलान से बेहद प्रसन्न हूं। हमें इस बात का बहुत दिनों से इंतजार था आज वह दिन आ ही गया जब सीएम ने प्रदेश में ही फिल्म सिटी बनाने की घोषणा कर दी है। इसके लिए मैं उन्हें बहुत अधिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इससे डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कम से कम 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे भी बड़ी बात यह है कि भव प्रदेश वासियों को मुंबई जाकर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें यहीं पर काम मिल सकेगा।

जलोटा ने कहा की यूपी के टैलेंट की वजह से ही मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री चमक रही है। अब यूपी में ही फ़िल्म सिटी बनने से यूपी चमकेगा। वहीं कंगना ने योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा बदलने की जरूरत है।

गौरतलब है कि सीएम ने प्रदेश में एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी बनाई जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। यह फ़िल्म सिटी फ़िल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी, साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!