प्रयागराज: दलित लड़की को केरल ले जाकर बनाया धर्मांतरण का दबाव, जांच एजेंसियों को शक मल्टी-स्टेट नेटवर्क के तौर पर काम कर रहा गिरोह

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Jun, 2025 01:44 PM

prayagraj dalit girl taken to kerala and forced to convert

उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग दलित लड़की को धर्म परिवर्तन कर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामला प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र का है, जहां से नाबालिग लड़की का अपहरण कर केरल ले जाया गया था।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग दलित लड़की को धर्म परिवर्तन कर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामला प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र का है, जहां से नाबालिग लड़की का अपहरण कर केरल ले जाया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीर जांच जारी है। गैंग में महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। पीड़िता को बहला-फुसलाकर दिल्ली होते हुए केरल पहुंचाया गया, जहां उसे पैसे और धर्मांतरण के बदले 'जिहाद' में शामिल होने का दबाव बनाया गया।

28 जून को दर्ज हुई थी शिकायत, सीडब्ल्यूसी की निगरानी में सुरक्षित पीड़िता
घटना की शुरुआत 8 मई को हुई थी, जब 19 वर्षीय दरकशा बानो ने 15 वर्षीय गुंजन (काल्पनिक नाम) को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। 28 जून को गुंजन की मां गुड्डी देवी ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों को अज्ञात नंबर से धमकियां भी दी गईं। गुंजन को पहले मोहम्मद कैफ बाइक से प्रयागराज स्टेशन तक ले गया, रास्ते में छेड़छाड़ की घटना भी हुई। फिर दरकशा उसे दिल्ली और बाद में केरल ले गई।

केरल में जबरन धर्मांतरण और ‘जिहाद’ का दबाव, लड़की ने भागकर बचाई जान
केरल में कथित गिरोह ने पीड़िता को पहले पैसे का लालच, फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराया और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का दबाव डाला। हालात से डरकर लड़की एक रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस ने उसे सुरक्षित पाया और परिजनों को सूचित किया। फूलपुर पुलिस की मदद से उसे प्रयागराज लाया गया और वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है।

संगठित गिरोह पर शक, कई राज्यों की लड़कियां निशाने पर
डीसीपी गंगानगर ज़ोन कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि यह मामला संगठित गिरोह से जुड़ा है, जो विशेष रूप से दलित नाबालिग लड़कियों को टारगेट कर रहा है।
दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन विशेष टीमों का गठन कर अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। जांच एजेंसियों को शक है कि यह गिरोह मल्टी-स्टेट नेटवर्क के तौर पर काम कर रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!