पंचायत चुनाव समय पर होंगे, 15 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट: ओपी राजभर

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Mar, 2026 04:06 PM

panchayat elections will be held on time the final voter list will be released

उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और राजनीतिक गठबंधनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे और इसके लिए सभी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और राजनीतिक गठबंधनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे और इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

चुनाव में देरी की वजह बताई
राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव में हो रही देरी की मुख्य वजह बोर्ड परीक्षाएं, जनगणना और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया रही है। इन कारणों से चुनाव कार्यक्रम को थोड़ा समय देना पड़ा। उन्होंने बताया कि मतपत्र भी छपकर सभी जिलों के मुख्यालयों तक पहुंचा दिए गए हैं।

SIR को लेकर विपक्ष पर निशाना
SIR को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। उनके मुताबिक इस प्रक्रिया में केवल मृत मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और जो मतदाता एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं, उनके रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ विपक्ष के नेता बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं के जरिए वोट बढ़ाने और घटाने की कोशिश करते हैं और दूसरी ओर सदन में इस मुद्दे पर हंगामा करते हैं।

भाजपा से गठबंधन रहेगा जारी
राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी अन्य दल के साथ गठबंधन करने की कोई योजना नहीं है। हाल के दिनों में आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी भीड़ जुटने का जिक्र करते हुए राजभर ने संकेत दिया कि आगामी चुनावों में उनकी पार्टी विपक्ष के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!