ओवरलोड ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे SDM
Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Jan, 2020 04:43 PM

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में खनन माफियाओं के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वो प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर भी जानलेवा हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। शुक्रवार यानि आज ओवरलोड ट्रक के चालक...
जालौन: उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में खनन माफियाओं के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वो प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर भी जानलेवा हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। शुक्रवार यानि आज ओवरलोड ट्रक के चालक ने उपजिलाधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी जिसमें उपजिलाधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

बता दें कि मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जालौन-बंगरा मार्ग का है। जहां पर आज उपजिलाधिकारी माधौगढ़ सालिगराम को सूचना मिली की मध्यप्रदेश से ओवरलोड बालू के ट्रक निकाले जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने बालू के ट्रक को चैक करना चाहा तो उपजिलाधिकारी की गाड़ी को देख ट्रक चालक ने गाड़ी तेज कर दी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने ट्रक का पीछा किया। उपजिलाधिकारी को अपना पीछा करता देख ट्रक चालक ने उपजिलाधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी जिसमें उपजिलाधिकारी बाल-बाल बच गये लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उपजिलाधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को तो पकड़ लिया लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

वहीं इस मामले में उपजिलाधिकारी माधौगढ़ सालिगराम ने बताया कि उन्हें ओवरलोड ट्रकों के निकलने की सूचना शुक्रवार सुबह मिली थी। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ग्राम बंगरा में एक ओवरलोड ट्रक को देखा जिसको उन्होंने पकड़ना चाहा तो ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ओवरलोड ट्रक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा है।
Related Story

UP : ब्रेक फेल ट्रक बना काल, टक्कर से बोलेरो में जिंदा जल गए 11 लोग, पूरे इलाके में शोक की लहर

Road Accident: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

हापुड़ में मौत का तांडव, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की दर्दनाक मौत, लाशों के ढेर में तब्दील हुई बस!

सरेआम गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, इलाके में फैली दहशत

संजय निषाद का Rahul Gandhi को करारा जवाब: 'RSS संविधान बचा रहा है, आलोचना करने वाले तो आपदा में...

ना घर बचा, ना बच्चे: आग के तांडव ने उजाड़ा दिहाड़ी मजदूरों का संसार, 8 लाख के मुआवजे में तौली गई...

सूझबूझ ने बचा ली जिंदगी! Noida में आग की लपटों में घिरी चलती कार, जलकर राख होने से पहले चालक ने...

गाने, तेज रफ्तार गाड़ी और सनरूफ वाला अर्धनग्न स्टंट: पुलिस ने काटा 21,500 का चालान, भूल जाएंगे सड़क...

मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मार कर हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

'उनका समय आ गया है, अब ज्यादा दिन नहीं रह सकते...' शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज