झांसी का सुपर डैड! न डोली, न कार... सीधे हेलिकॉप्टर से ससुराल, किसान पिता ने दादा-दादी का अधूरा सपना किया पूरा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Feb, 2026 11:37 AM

jhansi news daughter sent off in helicopter to fulfill grandparents  dream

Jhansi News: शादी की विदाई के समय अक्सर आंखें नम होती हैं, लेकिन झांसी के सीपरी बाजार में खुशियों के साथ-साथ गर्व के आंसू भी बहे। जहां एक किसान पिता ने अपनी बेटी की विदाई को किसी राजघराने की शादी जैसा भव्य बना दिया। डोली या कार नहीं, बल्कि....

Jhansi News: शादी की विदाई के समय अक्सर आंखें नम होती हैं, लेकिन झांसी के सीपरी बाजार में खुशियों के साथ-साथ गर्व के आंसू भी बहे। जहां एक किसान पिता ने अपनी बेटी की विदाई को किसी राजघराने की शादी जैसा भव्य बना दिया। डोली या कार नहीं, बल्कि आसमान से उड़ते हुए हेलिकॉप्टर में बैठकर दुल्हन अपने पिया के घर रवाना हुई।

मजाक में कही बात को बनाया जिद
किसान कन्हैया लाल यादव की बड़ी बेटी सरिता (बीकॉम छात्रा) का विवाह बड़ागांव के अर्पित के साथ संपन्न हुआ। विदाई के समय जब घर के बाहर हेलिकॉप्टर लैंड हुआ, तो पूरा इलाका दंग रह गया। कन्हैया लाल ने बताया कि यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि एक पुराना वादा था। जब सरिता छोटी थी, तब उसके दादा-दादी अक्सर कहते थे कि उनकी पोती बहुत भाग्यशाली है और इसकी विदाई हेलिकॉप्टर से होनी चाहिए। एक साधारण किसान के लिए हेलिकॉप्टर का खर्च उठाना चुनौती थी, लेकिन कन्हैया लाल ने अपनी बेटी की खुशी और बुजुर्गों के सपने के लिए सालों तक मेहनत की और इसे सच कर दिखाया।

भावुक कर देने वाला संदेश
विदाई के समय कन्हैया लाल यादव काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बेटियों को लेकर जो बात कही, वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि बेटा भाग्य से पैदा होता है, लेकिन बेटी सौभाग्य से मिलती है। हर पिता की किस्मत में बेटी नहीं होती, लेकिन हर बेटी की किस्मत में एक पिता जरूर होता है।

इलाके में बनी चर्चा का विषय
शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर में सवार हुए और आसमान की ओर उड़ चले। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि यह शादी एक मिसाल है कि अगर पिता ठान ले, तो वह अपनी बेटी के लिए दुनिया की हर खुशी ला सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!