Edited By Ramkesh,Updated: 17 Feb, 2026 02:30 PM

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाराबंकी के पास एक 18 टायरों वाले डंफर (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।...
बराबंकी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाराबंकी के पास एक 18 टायरों वाले डंफर (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश शुरू की। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया गया। आशंका है कि डंफर में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी। हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें:- प्रेमी की सगाई से सदमे में गई प्रेमिका, उठा लिया खौफनाक कदम... दुल्हन बनने का टूटा सपना!
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौजर जिले के किरतपुर कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर मोहल्ला बसी निवासी 25 वर्षीय युवती ने कथित प्रेमी के शादी तय होने से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।