खाकी की मर्यादा पर दाग! बाराबंकी में ड्यूटी करने आया सिपाही शराब के नशे में धुत.... सड़क पर गिरा तो राहगीरों ने यूं बचाई जान

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Feb, 2026 04:13 PM

a drunken soldier fell on the road

बाराबंकी जनपद के सुप्रसिद्ध पौराणिक लोधेश्वर महादेव धाम (महादेवा) में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद है, वहीं सोमवार रात करीब 10 बजे सुरक्षा ड्यूटी के लिए...

Barabanki News : बाराबंकी जनपद के सुप्रसिद्ध पौराणिक लोधेश्वर महादेव धाम (महादेवा) में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद है, वहीं सोमवार रात करीब 10 बजे सुरक्षा ड्यूटी के लिए गैर जनपद से आए एक सिपाही की अनुशासनहीनता की तस्वीर सामने आई है। शराब के नशे में धुत होकर एक सिपाही लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बीच सड़क पर ही गिर पड़ा। वर्दी पहने सिपाही को नशे की हालत में लड़खड़ाते देख वहां से गुजर रहे राहगीर दंग रह गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह किनारे कर सुरक्षित स्थान पर बैठाया।

यह भी पढ़ें : खाकी हुई दागदार! पति का झगड़ा सुलझाने घर गए, पत्‍नी को दिल दे बैठे दरोगा जी .... फर्जी केस में फंसाने का डर दिखाकर हैवानियत

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद से सिपाही सुमित वर्मा को महादेवा मेले में सुरक्षा ड्यूटी के लिए बाराबंकी भेजा गया था, लेकिन ड्यूटी की मर्यादा के विपरीत सिपाही ने इतनी शराब पी ली कि उसका खुद पर नियंत्रण नहीं रहा। रामनगर थाना क्षेत्र के शुगर मिल के पास वह नशे में चूर होकर हाईवे पर ही गिर गया। पुलिस की वर्दी में एक रक्षक को इस हाल में देख वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ जागरूक लोगों ने सिपाही को बीच सड़क से हटाकर किनारे बैठाया ताकि तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से उसकी जान बच सके।

यह भी पढ़ें : Gold Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से सीधे धराशायी! एक हफ्ते में इतना टूटा सोना, चांदी के रेट में भी 'महा-गिरावट', Experts ने कहा आएगी बड़ी गिरावट

गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेवा मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी भारी पुलिस बल यहां तैनात किया गया है। ऐसे में एक सिपाही की इस व्यक्तिगत हरकत ने विभाग के अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं। सिपाही के नशे में धुत होने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है ताकि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!