Edited By Ramkesh,Updated: 09 Feb, 2026 08:37 PM

जिले में सोमवार शाम एक कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो जाने पर दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शाहजहांपुर के कुछ लोग फर्रुखाबाद स्थित...
शाहजहांपुर: जिले में सोमवार शाम एक कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो जाने पर दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शाहजहांपुर के कुछ लोग फर्रुखाबाद स्थित पत्तियां गांव में तिलक की रस्म पूरी करने जा रहे थे, तभी अल्लाहगंज क्षेत्र में बझेडा़ गांव के पास अन्य वाहन से आगे निकलते समय उनकी कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार आनंदपाल उर्फ पप्पू (50) तथा सुरेश कुमार (60) की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। द्विवेदी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।