किसान संघ के ओंकार त्यागी ने CM योगी को सौंपा ज्ञापन, कहा- 14 दिनों के अंदर करें गन्ना किसानों के बक
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 28 May, 2020 06:14 PM

कोरोना संकट के बीच भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओंकार त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर गन्ना भुगतान का बकाया मूल्य शीघ्र कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों ने सरकार...
गाजियाबादः कोरोना संकट के बीच भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओंकार त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर गन्ना भुगतान का बकाया मूल्य शीघ्र कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों ने सरकार का अब तक लॉकडाउन में बहुत सहयोग किया मगर बकाया भुगतान न होने की दशा में यही किसानों का वर्ग उग्र आंदोलन करेगा।

उन्होंने पत्र में लिखा कि कोरोना के संकट काल में किसान वर्ग सरकार के साथ-साथ कंधा से कंधा मिलाकर चला है। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में भी किसानों को निराशा ही हांथ लगी। अब यह वर्ग खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। जिससे सरकार के प्रति आक्रोश की भावना आ गई है। इसलिए किसानों का यह इकाई आपसे मांग करता है कि भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 14 दिनों के अंदर कराई जाए। मोदी शुगर मिल पर अब तक 249 करोड़ 40 लाख का बकाया है। उसके ब्याज का भुगतान जल्द किसानों को किया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो जो किसान अभी तक लॉकडाउन में सरकार का सहयोगी रहा है वह सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगा। इसका सारा दायित्व सरकार का होगा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हम सरकार से यह आशा करते हैं कि आप जल्द ही भुगतान कराएंगे।
Related Story

योगी सरकार की बड़ी पहल, सीएम बाल सेवा योजना अनाथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य का बनेगी मजबूत सहारा, 1...

CM Yogi की गोसंरक्षण नीति का असर, देसी गायों से रोजगार और आयुर्वेद को मिली नई उड़ान, युवा कर रहे...

लेडी लॉयल अस्पताल से CM ग्रिड रोड तक... आगरा में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देंगे CM Yogi

तो इस वजह पूर्व CM सिद्धारमैया 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास...

ग्रेटर नोएडा में सजेगा बायोएनर्जी का महाकुंभ, CM Yogi करेंगे IBET Expo 2026 का शुभारंभ

'सपा-कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं का भविष्य बर्बाद किया', CM Yogi ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला

गुरु पूर्णिमा पर CM Yogi ने गोरखनाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, जनता दर्शन में सुनीं 200...

'माफिया राज खत्म, अब पहचान का संकट नहीं'... अखिलेश के गढ़ में 604 करोड़ की सौगात देकर बोले CM...

'BJP ने देश में 1 लाख प्राइमरी स्कूल बंद किए... UP में 22,000 विद्यालय बंद', अखिलेश यादव का PM...

'वीरों का शौर्य और बलिदान अमर', कारगिल विजय दिवस पर CM Yogi का नमन, कई BJP नेताओं ने भी दी...