सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों मे श्रद्धालुओ का उमड़ा हुजूम ... हर ओर ॐ नमः शिवाय की गूंज...

Edited By Ramkesh,Updated: 14 Jul, 2025 03:07 PM

on the first monday of sawan a huge crowd of devotees gathered

भगवान शंकर  के  अनेक  रूपों  के  धाम  प्रयागराज  में  श्रद्धा  और  जोश  के  साथ  सावन  के पहले सोमवार को  भक्तों का शिव मंदिरों में जमावड़ा देखने को मिल  रहा  है । इस  मौके  पर  प्रयागराज  के  शिव  मंदिरों  में  श्रद्धालुओ  की  भारी  भीड़ देखी जा रही...

प्रयागराज ( सैय्यद आकिब रजा): भगवान शंकर  के  अनेक  रूपों  के  धाम  प्रयागराज  में  श्रद्धा  और  जोश  के  साथ  सावन  के पहले सोमवार को  भक्तों का शिव मंदिरों में जमावड़ा देखने को मिल  रहा  है । इस  मौके  पर  प्रयागराज  के  शिव  मंदिरों  में  श्रद्धालुओ  की  भारी  भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु  जलाभिषेक  और रुद्राभिषेक  कर रहे है। शहर के ऐतिहासिक सोमेश्वर धाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

भगवान शिव की आराधना के महीने  सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में शिवलिंग का दर्शन-पूजन अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। देवाधिदेव महादेव ऐसे साधकों की हर कामना पूरी करते हैं उन्हें शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि शास्त्रों में सावन के सोमवार पर व्रत एवं शिव पूजन को विशेष महत्व दिया गया है।

PunjabKesari

प्रयागराज के सोमेश्वर धाम मंदिर  में भक्तों का ताता सुबह से ही देखने को मिल रहा है और लोग अपने मन की मुराद भी पूरी करने की कामना लेकर आते है।दूर दूर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं । कानपुर से आए श्रद्धालु अमित मिश्रा और प्रयागराज के रहने वाले देवेश मौर्य ने बताया कि वह पिछले 25 सालों से लगातार सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आते हैं । सोमेश्वर नाथ मंदिर का जिक्र पौराणिक काल में किया गया हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से श्रद्धालुओं की  मनोकामना पूरी हो जाती है।

PunjabKesari
गौरतलब है कि सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है लेकिन सावन का पहला सोमवार बेहद खास माना जाता है। ऐसे में प्रयागराज के सोमेश्वर धाम मंदिर में आज सुबह 5 बजे से भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!