लखनऊ में बदले गए कई इलाकों के नाम, विपक्ष ने साधा निशाना...जानिए चौराहों के नए नाम

Edited By Imran,Updated: 26 Sep, 2022 02:43 PM

names of many areas will change in lucknow

केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के वर्चस्व वाले लखनऊ नगर निगम ने शहर के कई जगहों के नाम बदलने का फैसला किया है। वहीं विपक्ष इस फैसले को राजनीति से जोड़ रही है। हालांकि, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि इसका उद्देश्‍य...

लखनऊ: केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के वर्चस्व वाले लखनऊ नगर निगम ने शहर के कई जगहों के नाम बदलने का फैसला किया है। वहीं विपक्ष इस फैसले को राजनीति से जोड़ रही है। हालांकि, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि इसका उद्देश्‍य अंग्रेजी हुकूमत के प्रतीकों और उनकी विरासत को समाप्त करना तथा देश की आजादी व प्रगति के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को सम्मान करना है।
PunjabKesari
बता दें कि राजधानी के बर्लिंगटन चौराहे अब अशोक सिंघल चौराहा के नाम से जाना जाएगा। बर्लिंगटन चौराहे का बदलकर अशोक सिंघल चौराहा कर दिया गया। अशोक सिंघल 20 वर्षों तक विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहे स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण इन्हें व पद छोड़ना पड़ा। आज उन्हीं के नाम पर चौराहे का नाम रखा गया। इस दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
PunjabKesari
मीना बेकरी के क्रॉसिंग का भी बदल जाएगा नाम
लालबाग में महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा के पास के तिराहे का नाम सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है। सुहेलदेव श्रावस्ती के एक राजा थे, जिन्हें 1034 ईस्वी में बहराइच में गाजी मियां को हराने और मारने के लिए जाना जाता है। नगर निगम कार्यकारी समिति ने राजाजीपुरम में मिनी स्टेडियम का नाम भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव के नाम पर रखने को भी मंजूरी दे दी है। मीना बेकरी के क्रॉसिंग का नाम बदलकर भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम पर रखा गया है। 
PunjabKesari
इन जगहों के बदले गए नाम
संजय गांधी पुरम चौराहे का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद चौराहा कर दिया गया है। इसके अलावा विराम खंड राम भवन चौराहा का नाम बदलकर 'अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा' जबकि सरोजिनी नगर में आजाद नगर कॉलोनी पार्क का नाम मंगल पांडे के नाम पर रखा गया है, जो अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!