महाशिवरात्रि पर मुस्लिम महिला ने उठाई कांवड़! बुर्के में तमन्ना ने शुरू की यात्रा... फूल-मालाओं से किया जा रहा स्वागत

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Feb, 2026 12:29 PM

muslim woman carried kanwar on mahashivratri

सावन के दौरान कांवड़ यात्राओं के बीच नूरपुर क्षेत्र में एक अनोखा दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंची एक महिला श्रद्धालु को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, संभल निवासी तमन्ना नाम की...

बिजनौर: सावन के दौरान कांवड़ यात्राओं के बीच नूरपुर क्षेत्र में एक अनोखा दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंची एक महिला श्रद्धालु को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हरिद्वार से शुरू हुई यात्रा
जानकारी के अनुसार, संभल निवासी तमन्ना नाम की महिला हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने ससुराल पक्ष के साथ यात्रा कर रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ समय पहले हिंदू युवक अमन त्यागी से विवाह किया है और सनातन परंपरा में आस्था जताते हुए कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं।

नूरपुर पहुंचने पर जुटी भीड़
शुक्रवार को जब महिला नूरपुर क्षेत्र में पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल साथियों ने बताया कि तमन्ना श्रद्धा के साथ यात्रा पूरी कर रही हैं।

संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा इंतज़ाम
मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस और हिंदू संगठनों ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी और भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष जीतू भुइयार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बलदाना गांव के पास बॉर्डर से महिला और उनके साथ चल रहे जत्थे को सुरक्षा घेरे में लेकर शिवाला कला क्षेत्र की सीमा तक सुरक्षित पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने महिला का स्वागत किया। क्षेत्र में यह कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी रही।

यह भी पढ़ें : Live In Partner भी कूद चुकी है छत से ... गाजियाबाद में मरने वाली तीनों बहनों के पिता के कारनामे उड़ा देंगे होश! 

Ghaziabad Triple Suicide Case : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की कथित आत्महत्या का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। शुरुआती जांच में जहां लड़कियों की कोरियाई संस्कृति के प्रति गहरी रुचि पर चर्चा थी, वहीं अब पुलिस जांच में पारिवारिक परिस्थितियों और पिता के बयानों से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने भारत सिटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटना ट्रांस-हिंडन थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुई ..... पढ़ें पूरी खबर ...
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!