Edited By Ramkesh,Updated: 07 Mar, 2026 05:47 PM

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अज्ञात महिला की हत्या के मामले का एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार और तीन लाख दो हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने...
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अज्ञात महिला की हत्या के मामले का एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार और तीन लाख दो हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर यह जानकारी दी।
अंडरपास के पास महिला की मिली थी डेड बाडी
उन्होंने बताया कि बीते दिनों दो मार्च को पंचशील अंडरपास के पास सर्विस रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया और महिला की पहचान करने के प्रयास शुरू किए गए।
मुखबिर एवं इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान मृतका की पहचान कविता उफर् काव्या, पत्नी शंकर निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर के आधार पर एक्सप्रेस-वे थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले की पड़ताल की।
आरोपी को दिल्ली से नोएडा पुलिस ने उठाया
जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी की पहचान विक्की पुत्र मोहनलाल माथुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने कारर्वाई करते हुए आरोपी विक्की (34) निवासी गणेश नगर, पांडव नगर कॉम्प्लेक्स, थाना मंडावली, पूर्वी दिल्ली को नोएडा सेक्टर-129 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
तीन लाख दो हजार नकद बरामद बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार और तीन लाख दो हजार नकद बरामद किए जो मृतका अपने साथ लाई थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वजहों की भी गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में एक्सप्रेस-वे थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कारर्वाई की जाएगी।