लेटे हनुमानजी मंदिर के गर्भगृह में दोबारा पहुंचा मां गंगा का जल, बजरंगबली का किया जलाभिषेक

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Jul, 2025 01:58 PM

mother ganga s water reached the sanctum sanctorum

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे बड़े हनुमान मंदिर पर देर रात सवा दो बजे गंगा और यमुना का जल दोबारा गर्भ गृह में प्रवेश कर गया। बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में गंगा...

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे बड़े हनुमान मंदिर पर देर रात सवा दो बजे गंगा और यमुना का जल दोबारा गर्भ गृह में प्रवेश कर गया। बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में गंगा और यमुना का जल आना शुभ माना जाता है। गर्भगृह में गंगा और यमुना का जल पहुंचने के बाद विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना और आरती की गई। मंदिर के महंत बालवीर गिरी ने पूजार्चना और आरती की। 

'माँ ने हनुमानजी को दूसरी बार स्नान करवा दिया'
मंगलवार को मां गंगा यमुना हनुमानजी को स्नान करने के बाद वापस चली गई थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश के बीच जलस्तर तेज़ी से बढ़ने के कारण दूसरी बार माँ गंगा यमुना माँ ने हनुमानजी को दूसरी बार स्नान करवा दिया है। देर रात मंदिर के पुजारी ने विधिविधान से पूजा अर्चना करके मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है और मां गंगा और यमुना के साथ साथ बड़े हनुमान जी से लोगों के कल्याण की कामना की गई।

मंदिर के कपाट किए बंद 
मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है, बाढ़ का पानी नीचे उतरने तक के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही बड़े हनुमान जी के दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस साल आई बाढ़ के बाद हनुमान मंदिर कॉरिडोर के दूसरे फेज का कार्य रोक दिया गया है। यमुना नदी का जलस्तर 81.54 मीटर और गंगा नदी का जलस्तर 80.97 मीटर पहुंचने पर गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!