Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Apr, 2026 04:16 PM

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना घोसी क्षेत्र के अंतर्गत इंदरपुर गांव में हुई। आरोपी की पहचान हरिकेश के रूप में हुई है, जिसने सुबह करीब चार...
मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना घोसी क्षेत्र के अंतर्गत इंदरपुर गांव में हुई। आरोपी की पहचान हरिकेश के रूप में हुई है, जिसने सुबह करीब चार बजे घर पर अपने पिता बसाऊ (50) पर हमला किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : कौशांबी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी जंग, एक की मौत, कई लोग घायल; मामले की जांच के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित
कौशांबी (कुलदीप द्विवेदी) : यूपी के कौशांबी जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं... पढ़ें पूरी खबर ...