'अब गलती नहीं करेंगे, माफ कर दो...', मुठभेड़ में लगी गोली तो गिड़गिड़ाने लगा गौ तस्करी का आरोपी, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Apr, 2026 02:38 PM

3 accused of cow slaughter arrested in police encounter

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गोकशी के मामलों के संबंध में वांछित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनमें से एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी ...

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गोकशी के मामलों के संबंध में वांछित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनमें से एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात को इटकौली जंगल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की। 

सिंह ने बताया कि तीनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के घेराबंदी करने पर इन लोगों ने गोली चला दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलायी जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी। ये तीनों व्यक्ति गोकशी के मामले में वांछित थे। घायल आरोपी की पहचान सिरवारा शरीकपुर निवासी अफरोज के रूप में हुई है। बाकी के दो आरोपियों की पहचान मोहम्मद गुलफाम उर्फ इमरान और आजाद के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से दो अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जयसिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें : महिलाओं को चुपचाप अपना  शिकार बना रही TB! ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं Test, जरी सी लापरवाही और ... 

UP Desk : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। हल्का बुखार, थकान या कमजोरी जैसी मामूली समस्याओं को सामान्य समझकर पेनकिलर या दवा लेने का चलन आम है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये लक्षण कभी-कभी टीबी (Tuberculosis) जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकते हैं। समय रहते पहचान और इलाज शुरू करने से रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है, लेकिन देरी खतरनाक साबित हो सकती है ... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!