कौशांबी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी जंग, एक की मौत, कई लोग घायल; मामले की जांच के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Apr, 2026 03:39 PM

old rivalry leads to bloody war in kaushambi

यूपी के कौशांबी जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है, जिसके बाद एसपी के...

कौशांबी (कुलदीप द्विवेदी) : यूपी के कौशांबी जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके चलते एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।  

घटना चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव की है। जहां दो पक्षों में चली आ रही पुरानी रंजिश ने गुरुवार को खूनी रूप अख्तियार कर लिया। पहले पक्ष के राकेश कुमार के मुताबिक 15 साल पहले हुए झगड़े के बाद से रंजिश चली आ रही थी। बीती रात को गांव के ही समीप भट्टे पर विपक्ष के कई लोग घात लगाकर मौके की तलाश में बैठे हुए थे, जैसे ही मौका मिला आरोपियों ने धारदार हथियार और पत्थर से हमला कर दिया। जिससे चंदीलाल को सर पर गंभीर चोटें आईं। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही पुलिस की तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!