JIO के एरिया मैनेजेर से लूट और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ में बाएं पैर में लगी गोली, दो साथियों की तलाश में दबिश जारी

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Mar, 2026 01:56 PM

accused of robbery and assault on jio area manager arrested

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर हीरापट्टी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए ....

आज़मगढ़ (शुभम सिंह) : उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर हीरापट्टी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

घटना 25 मार्च 2026 की है, जब जियो कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका लैपटॉप और मोबाइल छीन लिया गया था। मामले में कोतवाली थाने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों की पहचान की गई थी। 28 मार्च की रात पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोहतीघाट क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख

बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र अशोक सिंह  ग्राम चकलालचंद थाना जीयनपुर आजमगढ़ का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का लैपटॉप, मोबाइल, बैग और फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों अंशुमान सिंह और राहुल राय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। फिलहाल फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!