मेरठः चोरी करने आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत
Edited By Ruby,Updated: 15 Dec, 2018 12:18 PM

उत्तर प्रदेश में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि किसी भी वारदात को अंजाम देने से कतराते नहीं हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला मेरठ का है। यहां नलकूपों से स्टार्टर व मोटर चोरी करने आए बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में...
मेरठः उत्तर प्रदेश में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि किसी भी वारदात को अंजाम देने से कतराते नहीं हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला मेरठ का है। यहां नलकूपों से स्टार्टर व मोटर चोरी करने आए बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया।
घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव के जंगल की है। यहां देर रात बदमाशों ने नलकूपों से स्टार्टर और अन्य सामान चोरी करना शुरू कर दिया। इस बीच जंगल में पहुंचे एक किसान को बदमाशों की भनक लगी तो उसने गांव और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण जंगल पहुंचे। ग्रामीणों के डर से बदमाश ईख के खेत में छिप गए। जब बदमाश नहीं मिले तो ग्रामीण गांव की तरफ लौटने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें गांव के एक युवक की हत्या हो गई।
सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने दावा ने किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Related Story

UP कॉलेज हत्याकांड: शर्ट की बांह मोड़ने पर छात्र को सरेआम मारी गोलियां, आरोपी मंजीत का खूनी कबूलनामा

Gorakhpur में BJP नेता की हत्या करने वाले 16 घंटे में गिरफ्तार, बीच सड़क पर पूर्व पार्षद को दौड़कर...

UP में भीषण सड़क हादसा, बरात से लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर हुई...

दलित चौकीदार को पेट्रोल डालकर जलाया! 80 % झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत, हैंडपंप मरम्मत के लिए...

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सास-बहू समेत 3 की मौके...

रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी करने वाले की पुलिस से मुठभेड़, सात आरोपी गिरफ्तार

LPG की किल्लत के बीच यूपी में बड़ा कांड! 18 लाख के सिलेंडर चोरी, हाईवे किनारे खाली मिला ट्रक

SP MLA के घर टोंटी वाला कांड! बाथरूम की पाइप काट रहा था चोर, भीड़ ने दबोचा तो बोरे से निकलीं 9...

महंगाई का असर या नई साजिश! सोना चांदी छोड़ ...चोरों ने सिर्फ सिलिंडर पर हाथ किया साफ ....

तड़के 3:30 बजे RSS नेता के घर बदमाशों ने मचाया हंगामा और लूटे लाखों के जेवर, 2 अरेस्ट... अब चलेगा...