मायावती ने बुलंदशहर में छात्रा की मौत पर उठाये सवाल कहा-दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Aug, 2020 12:41 PM

mayawati raised questions on the death of the girl student in bulandshahr

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुलंदशहर में एक छात्रा की मौत पर राज्य में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाये हैं। उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुलंदशहर में एक छात्रा की मौत पर राज्य में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाये हैं। उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

बसपा अध्यक्ष ने आज किये ट्वीट में कहा कि बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाईक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो अति दुखद,अति शर्मनाक और अति निंदनीय है । उन्होंने कहा बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेगी ? उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे । बसपा की यह पुरजोर मांग है । 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!