प्रयागराज में शादीशुदा युवती ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Apr, 2025 03:41 PM

married woman commits suicide in prayagraj

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर करछना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर करछना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि करछना थाना क्षेत्र के कटका डेरा गांव निवासी आरती निषाद (22) ने सोमवार की रात अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब अजीत ने घर में प्रवेश किया तो आरती को पंखे से लटका हुआ पाया। उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान, पुलिस और मृतका के मायके वालों को सूचित किया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।      

मुरादाबाद में काम करता है मृतका का पति 
पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरती का ससुर अजीत निषाद रात को घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहा था, जबकि वह घर में अकेली थी। मृतका का पति मुरादाबाद में काम करता है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!