बड़ा हादसा: ट्यूबवेल के खुले गड्ढे में गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत, मची चीखपुकार

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Apr, 2026 05:17 PM

major accident 10 year old boy dies after falling into an open tubewell

जिले के बड़ौत नगर में ट्यूबवेल के खुले गड्ढे में गिरने से 10 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है।

बागपत: जिले के बड़ौत नगर में ट्यूबवेल के खुले गड्ढे में गिरने से 10 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। 

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बड़का रोड क्षेत्र में बुधवार शाम हुई। मृत लड़के के परिजनों ने बृहस्पतिवार को बताया इरशाद (10) खेलते समय ट्यूबवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया जिसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा था और वहां एक विवाह मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ट्यूबवेल का गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने निर्माणाधीन विवाह मंडप की वैधता की जांच की भी मांग उठाई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने बताया कि संबंधित भूमि सरकारी है, जहां ट्यूबवेल स्थापित है और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुले गड्ढे के मामले की जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली के अधिकारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!