प्रयागराज में फिर बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिरा, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Mar, 2026 06:50 PM

another major accident in prayagraj a house under construction suddenly collaps

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले में साउथ मलाका क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले में साउथ मलाका क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं। हालांकि, प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य को तेजी से पूरा करने की है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में सहयोग करें। फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:- हादसे के बाद इंसानियत शर्मसार! मलबा हटते ही टूट पड़ी भीड़, कोल्ड स्टोरेज में पड़े आलू बटोरते दिखे लोग

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयाराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर गांव में कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद एक हैरान करने वाला नज़ारा देखने को मिला। जहां एक ओर प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य में जुटा था, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर मलबे में पड़े आलू लूटने में लग गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!