UP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 मीटर में 3 लोगों को रौंदा, सभी की दर्दनाक मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Mar, 2026 12:56 PM

3 dead in horrific road accident in etah

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास जलेसर से रजावली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क...

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास जलेसर से रजावली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक युवक को बचाने का प्रयास करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एक पैदल यात्री को रौंद दिया। 

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों बबलू शर्मा (32), रचना (30) और दिगंबर (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। 

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल कार चालक सतेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पातल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : कनाडा के उच्चायुक्त ने CM Yogi से की मुलाकात, बैठक में UP के निवेश-टेक्नोलॉजी, AI और ग्रीन एनर्जी सहयोग पर जोर 

लखनऊ : कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उत्तर प्रदेश में निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और कौशल विकास के क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक कूटर ने भारत-कनाडा के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की व्यापक संभावनाओं पर जोर देते हुए उत्तर प्रदेश को एक उभरते निवेश और नवाचार केंद्र के रूप में रेखांकित किया .... पढ़ें पूरी खबर.... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!