वायरस को भगाने के लिए किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने किया यज्ञ, दी कोरोना की आहुति

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 04 May, 2020 02:26 PM

mahamandaleshwar of kinnar arena performed a yajna

कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा देश में तेज रफ्तार के साथ बढ़ता जा रहा है। राहत का कोई आसार नजर नहीं आ रहा है। सरकार से लेकर आमजनता तक सभी अपने-अपने तरीके से इस समस्या से निजात...

प्रयागराजः कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा देश में तेज रफ्तार के साथ बढ़ता जा रहा है। राहत का कोई आसार नजर नहीं आ रहा है। सरकार से लेकर आमजनता तक सभी अपने-अपने तरीके से इस समस्या से निजात पाने में लगे हुए हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने यज्ञ किया।

बता दें कि वायरस को भगाने के लिए महामंडलेश्वर ने विशेष हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया। बीमारी को भगाने के लिए उन्होंने कोरोना की आहुति दी। हवन के दौरान वह और उनके शिष्यों ने मास्क पहन रखा था इसके साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी उन्होंने पालन किया। उन्होंने मदार के पेड़ के नीचे हवन कर भगवान भोलेनाथ से कोरोना वायरस के समूल नाश होने की कामना की।

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!