Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jul, 2024 07:20 PM

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में भानवी सिंह कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने भानवी सिंह के खिलाफ...
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में भानवी सिंह कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने भानवी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कराया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में 120B, 419, 420, 467, 468, 469, 471 और 506 जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। भानवी सिंह दा प्रॉपर्टीज की निदेशक हैं। पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह का आरोप है कि उन्हें साजिश और दबाव बनाकर कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया है।
भानवी सिंह और एक अन्य के खिलाफ हजरतगंज थाने में FIR दर्ज
बताया जा रहा है कि भानवी सिंह ने कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह को हटाकरअपनी बेटी को कंपनी का निदेशक बना दिया है। इसके लिए भानवी सिंह ने कंपनी के निदेशक आशुतोष सिंह के फर्जी हस्ताक्षर किए और उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। अब भानवी सिंह शेयर सरेंडर करने की धमकी दे रही हैं। आशुतोष सिंह की शिकायत पर हजरतगंज थाने में भानवी सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।