तिलक समारोह से लौटे पर घर नहीं पहुंचे! सपा प्रवक्ता मनोज यादव 'लापता', आखिरी लोकेशन बनी पहेली

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Feb, 2026 11:49 AM

lucknow news  sp spokesperson manoj yadav missing

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां समाजवादी पार्टी के चर्चित प्रवक्ता मनोज यादव बीते मंगलवार रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। वे एक परिचित के तिलक समारोह में शामिल होने काकोरी गए थे,...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां समाजवादी पार्टी के चर्चित प्रवक्ता मनोज यादव बीते मंगलवार रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। वे एक परिचित के तिलक समारोह में शामिल होने काकोरी गए थे, लेकिन वहां से निकलने के बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

तिलक समारोह के बाद अचानक कटा संपर्क
परिजनों के मुताबिक, मनोज यादव मंगलवार शाम काकोरी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां मौजूद लोगों ने उनके कार्यक्रम में होने की पुष्टि भी की है। तिलक समारोह खत्म होने के बाद वे घर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। जब देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे, तो परिवार में हड़कंप मच गया।

गोमती नगर विस्तार थाने में मामला दर्ज
रात भर खोजबीन करने के बाद जब मनोज यादव का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि मनोज कभी भी बिना बताए कहीं नहीं रुकते और न ही उनका किसी से कोई बड़ा विवाद था।

पुलिस की रडार पर CCTV और कॉल डिटेल्स
घटना की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस एक्शन मोड में है। काकोरी से लेकर गोमती नगर तक के रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन और अंतिम कॉल्स की जांच कर रही है। तिलक समारोह में उनके साथ मौजूद रहे करीबियों से भी पूछताछ की तैयारी है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश और बेचैनी
सपा प्रवक्ता के लापता होने की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मनोज यादव की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की हर संभावित बिंदु से जांच कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!