सुमन समझकर फेरे लिए, निकली 3 बच्चों की मां! 'लुटेरी दुल्हन' का बीच सड़क वो खौफनाक रूप, जान दहल जाएंगे आप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Feb, 2026 07:58 AM

a groom from rajasthan was duped of thousands of rupees in sultanpur

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो 'निकाह' और 'फेरों' के नाम पर वसूली का धंधा चला रहा था। राजस्थान से आए एक परिवार को झांसा देकर शादी रचाने वाली 'लुटेरी दुल्हन' और उसके गैंग को पुलिस ने...

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो 'निकाह' और 'फेरों' के नाम पर वसूली का धंधा चला रहा था। राजस्थान से आए एक परिवार को झांसा देकर शादी रचाने वाली 'लुटेरी दुल्हन' और उसके गैंग को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ी गई दुल्हन न सिर्फ पहले से शादीशुदा निकली, बल्कि वह तीन बच्चों की मां भी है।

एक्सप्रेस-वे पर शुरू हुआ 'हाई वोल्टेज ड्रामा'
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की है। राजस्थान के करौली निवासी जगदीश अपने बेटे रोहिताश की शादी देवरिया की रहने वाली सुमन (नकली नाम) से कराकर घर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 110 पर पहुंची, तभी दुल्हन ने अचानक गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद जो हुआ, उसने दूल्हे के परिवार के होश उड़ा दिए।

64 हजार की मांग और फर्जी केस की धमकी
गाड़ी रुकते ही दुल्हन सुमन और उसकी सहेली शशि ने अपना असली रंग दिखाया। उन्होंने दूल्हे के पिता से 64,000 रुपये की डिमांड शुरू कर दी। जब पीड़ित परिवार ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया और पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगीं।

पुलिस की जांच में खुला 'मुस्कान' का असली चेहरा
धमकी से घबराए जगदीश ने तुरंत धनपतगंज पुलिस को फोन किया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर दुल्हन से कड़ाई से पूछताछ की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। जिसे सुमन समझकर शादी की गई थी, उसका असली नाम मुस्कान है। मुस्कान का निकाह पहले ही परवेज नाम के युवक से हो चुका है। वह तीन बच्चों की मां भी है।

पूरा गैंग गिरफ्तार, गहने बरामद
पुलिस के मुताबिक, यह एक संगठित गिरोह है जो पहचान छिपाकर हिंदू बनकर शादियां करता है और फिर रास्ते में लूटपाट या वसूली करता है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है:-
- मुस्कान (मुख्य आरोपी/दुल्हन)
- शशि (सहेली)
- रानी और निशा (सहयोगी)
- सुनील कुमार (सहयोगी)
इनके पास से दूल्हे पक्ष द्वारा दिए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!